Showing posts with label Chennai. Show all posts
Showing posts with label Chennai. Show all posts

Wednesday, June 18, 2014

Good Co-ordination Can Save A Life - Management Funda - N Raghuraman -18th June 2014

अच्छा तालमेल बेजान दिल में भी सांसें फूंक सकता है


मैनेजमेंट फंडा - एन. रघुरामन


पहली लोकेशन: 

मुुंबई की 21 साल की बीकॉम में पढऩे वाली स्टूडेंट वोवी मीनोशेरशोमजी के दिल में सूजन थी। इसे मेडिकल की भाषा में डायलेटेड कार्डियोमियोपैथी कहते हैं। चार साल से वह इस बीमारी से पीडि़त थी। परिवार वालों ने तय किया कि अमेरिका में उसका हार्ट ट्रांसप्लांट कराया जाए, लेकिन डॉक्टरों ने मना कर दिया। क्योंकि अमेरिका में हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए वेटिंग बहुत लंबी थी। दो हफ्ते पहले उसे चेन्नई के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही स्टेट ऑर्गन ट्रांसप्लांट रजिस्ट्री में हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए उसका नामांकन भी करा दिया गया।

दूसरी लोकेशन:

एक महीने पहले चेन्नई के जनरल हॉस्पिटल में एक 27 साल के व्यक्ति को भर्ती कराया गया था। उसका रोड एक्सीडेंट हुआ था। डॉक्टरों ने काफी कोशिश के बाद भी जब उसमें कोई रिकवरी नहीं देखी तो उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। उसके परिजनों ने 15 जून की रात में तय किया कि उसका वेंटिलेटर हटा लिया जाए। साथ ही उसके लिवर, किडनी और हार्ट दान करने का भी फैसला किया। 
 
 
Source: Good Co-ordination Can Save A Life - Management Funda By N Raghuraman - Dainik Bhaskar 18th June 2014

Wednesday, April 16, 2014

There Are Few Gifts Which Cannot Be Bought With Money - Management Funda - N Raghuraman - 16th April 2014

कुछ उपहार ऐसे होते हैं जो पैसों से नहीं खरीदे जा सकते


मैनेजमेंट फंडा - एन. रघुरामन



उप्र के प्रतापगढ़ की रामकुमारी यादव को पता नहीं था कि उन्हें कहां जाना है। उन्हें तो बस भीतर से कोई
आवाज सुनाई दी कि घर छोड़ दो और उन्होंने यही किया। टे्रन के अनरिजव्र्ड कंपार्टमेंट में जा बैठीं। वह भी बिना टिकट। टे्रन जहां ले जा रही थी, वे भी वहीं चली जा रही थीं। कोई मंजिल नहीं थी। भूख लगने पर खाना भी उन्हें साथी यात्री दे रहे थे। एक दिन बाद ट्रेन चेन्नई पहुंची तो वे वहीं उतर गईं। 

दिलोदिमाग स्थिर नहीं था इसलिए पहचान तक भूल चुकी थीं। शहर की एक व्यस्त सड़क पर अचानक उन्हें दौरे पडऩे लगे। वे चीखने लगीं। साड़ी फाडऩे लगीं। खुशकिस्मती से उन्हें दो लड़कियों- वंदना गोपीकुमार व वैष्णवी जयकुमार ने देख लिया। दोनों मेडिकल साइकाइट्रिक सोशल वर्क की स्टूडेंट थीं। इन्होंने रामकुमारी को दिलासा दी और उन्हें अपने साथ ले लिया। 

Source: There Are Few Gifts Which Cannot Be Bought With Money - Management Funda By N Raghuraman - Dainik Bhaskar 16th April 2014