Showing posts with label Columbia University. Show all posts
Showing posts with label Columbia University. Show all posts

Monday, April 21, 2014

It's Easy to Decide When You Know Your Goals - Management Funda - N. Raghuraman - 21st April 2014

अपनी जगह पता है तो फैसला करना आसान है

 

मैनेजमेंट फंडा - एन। रघुरामन



पिछले सप्ताह गुरुवार को दिल्ली के एक पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के बच्चे को अमेरिका की सात यूनिवर्सिटियों से दाखिले का ऑफर मिला। कोलकाता के रहने वाले इस बच्चे ने सैट (स्कॉलस्टिक एप्टीट्यूड टैस्ट) में 100 फीसदी अंक हासिल किए थे। 

अमेरिका के कॉलेजों में एडमिशन के लिए यह टेस्ट लिया जाता है। अरुणव चंदा ने आठ अमेरिकी यूनिवर्सिटियों के लिए एप्लाई किया था और उसे सात से ऑफर मिला। इनमें हार्वर्ड, स्टैनफोर्ड, कोलंबिया, ड्यूक, कॉर्नेल, जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और डार्टमाउथ कॉलेज शामिल हैं। 

अरुणव को कोलंबिया और ड्यूक से प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप भी ऑफर की गई। ड्यूक ने तो उसे कार्श इंटरनेशनल स्कॉलरशिप का ऑफर दिया, जो भारत के किसी छात्र को पहली बार मिला है। अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए अमेरिका में विदेशी छात्र का स्कॉलरशिप हासिल करना बेहद मुश्किल है, क्योंकि वहां की यूनिवर्सिटी ऐसे स्टूडेंट ढूंढती हैं जो सैट में सबसे ज्यादा अंक हासिल करें। 

Source: It's Easy to Decide When You Know Your Goals - Management Funda By N. Raghuraman - Bhaskar.com 21st April 2014