पारिवारिकता की शाम पलायन का जाम
परदे के पीछे - जयप्रकाश चौकसे
बाइस जून की रात स्टार टेलीविजन ने 'स्टार परिवार' नामक एक उत्सव मनाया जिसमें आमिर खान मुख्य अतिथि थे और उनके कार्यक्रम 'सत्यमेव जयते' की तीसरी किश्त की जानकारी देने के साथ विगत दो किश्तों में उठाए सामाजिक मुद्दों को हल करने की दिशा में क्या प्रयास समाज और सरकार ने किए हैं, आमिर खान ने बताया कि बलात्कार की शिकार महिला से पुलिस की पूछताछ के तरीके सब प्रांतों में अलग रहे हैं और प्राय: तहकीकात के इन तरीकों के कारण पीडि़ता को वही हादसा शब्दों की सतह पर दोबारा झेलना पड़ता रहा है।
बलात्कारी ने पहले कहां स्पर्श किया और पीडि़ता को कैसा लगा जैसी वाहियात बातें इनमें शामिल रही हैं और सारी प्रक्रिया सत्य को जानने के बदले बचाव पक्ष के लिए वे पतली गलियां खोजना जिसके जरिए वे गुनहगार को बचा सकें।
बकौल आमिर खान केंद्रीय सरकार ने एक समान और सुसंस्कृत प्रक्रिया को अपनाने की हिदायत प्रांतीय सरकारों को पहले ही दे दी है। अन्य अनेक मुद्दों पर अवाम की प्रतिक्रिया से सरकार को अवगत कराया जा रहा है।
Source: Star Parivar Awards and Aaamir Khan - Parde Ke Peeche By Jaiprakash Chouksey - Dainik Bhaskar 24th June 2014