Showing posts with label cyber cafe. Show all posts
Showing posts with label cyber cafe. Show all posts

Wednesday, June 25, 2014

Beware ! Your Business Competitors are Around - Inspirational and Motivational Story in Management Funda - N Raghuraman - 25th June 2014

सावधान, बिजनेस प्रतिस्पर्धी आपके इर्द-गिर्द ही हैं


मैनेजमेंट फंडा - एन. रघुरामन

 

हैदराबाद के रहने वाले आदित्य कुमार साइबर कैफे का बिजनेस करते हैं। बिजनेस कुछ ठीक नहीं चल रहा था। आदित्य परेशान थे। वे एक भविष्यवक्ता के पास गए। उसने कहा कि वह अपने नाम की स्पेलिंग में एक 'ए' और जोड़ लें, इससे उनके बिजनेस में तरक्की होने लगेगी। आदित्य ने अपने नाम की स्पेलिंग बदल ली। यह 2003 की बात है। 

इत्तेफाक से भविष्यवक्ता की बात सही निकल गई। आदित्य का बिजनेस अच्छा चल पड़ा। उन्होंने बिजनेस बढ़ाना शुरू कर दिया। उन जगहों पर भी सेंटर खोल लिए, जहां युवा आबादी ज्यादा थी। इन सेंटरों पर दर्जनों नए कम्प्यूटर लगा दिए। देखभाल के लिए नए लड़के रखे। ये लड़के कम्प्यूटर के बड़े जानकार नहीं थे पर सेंटरों का काम तो देख सकते थे। आदित्य रोज शाम सभी सेंटरों पर पहुंचते। लॉग बुक चेक करते और आमदनी लेकर घर चले जाते। 


Source: Beware ! Your Business Competitors are Around - Management Funda By N Raghuraman - Dainik Bhaskar 25th June 2014