Showing posts with label Cory Yeun. Show all posts
Showing posts with label Cory Yeun. Show all posts

Thursday, June 26, 2014

Gold Struck - An Indo-Chinese Film Venture - Parde Ke Peeche - Jaiprakash Chouksey - 26th June 2014

भारत-चीन सहयोग की फिल्म 'गोल्ड स्ट्रक'


परदे के पीछे - जयप्रकाश चौकसे 

 

सबसे अधिक फिल्म दर्शकों की संख्या भारत और चीन में है। दुनिया के अन्य देशों में सिनेमा दर्शकों की संख्या घट रही है और अमेरिका में बच्चों के कारण विज्ञान फंतासी और कॉमिक्स पर आधारित फिल्में वहां के सिने उद्योग की एकमात्र ताकत है। 
 
क्या कारण है कि भारत और चीन में ही सिने दर्शक बढ़ते जा रहे हैं क्या दोनों पुरानी संस्कृतियों के इतिहास में लंबे सामंतवाद की समानता जन मानस को अलग ढंग से बनाती रही है। भारत और चीन में छोटी सामंतवादी रियासतों के आपसी झगड़ों का लंबा इतिहास रहा है। साथ ही ज्ञान की खोज के लिए भी समान बेकरारी रही है।
 
दोनों ही देशों में पुरानी मान्यताएं और परम्पराएं रही हैं। दोनों देशों के पास किवंदतियां हैं, माइथोलॉजी है और दोनों ही कथा वाचकों और श्रोताओं के मुल्क हैं तथा किस्सागोई की आशनाई वाली प्रवृति उन्हें सिनेमा का दर्शक बनाती हैं। 
 
Source:  Gold Struck - An Indo-Chinese Film Venture - Parde Ke Peeche By Jaiprakash Chouksey - Dainik Bhaskar 26th June 2014