Showing posts with label amitabh bachchan. Show all posts
Showing posts with label amitabh bachchan. Show all posts

Thursday, June 26, 2014

Gold Struck - An Indo-Chinese Film Venture - Parde Ke Peeche - Jaiprakash Chouksey - 26th June 2014

भारत-चीन सहयोग की फिल्म 'गोल्ड स्ट्रक'


परदे के पीछे - जयप्रकाश चौकसे 

 

सबसे अधिक फिल्म दर्शकों की संख्या भारत और चीन में है। दुनिया के अन्य देशों में सिनेमा दर्शकों की संख्या घट रही है और अमेरिका में बच्चों के कारण विज्ञान फंतासी और कॉमिक्स पर आधारित फिल्में वहां के सिने उद्योग की एकमात्र ताकत है। 
 
क्या कारण है कि भारत और चीन में ही सिने दर्शक बढ़ते जा रहे हैं क्या दोनों पुरानी संस्कृतियों के इतिहास में लंबे सामंतवाद की समानता जन मानस को अलग ढंग से बनाती रही है। भारत और चीन में छोटी सामंतवादी रियासतों के आपसी झगड़ों का लंबा इतिहास रहा है। साथ ही ज्ञान की खोज के लिए भी समान बेकरारी रही है।
 
दोनों ही देशों में पुरानी मान्यताएं और परम्पराएं रही हैं। दोनों देशों के पास किवंदतियां हैं, माइथोलॉजी है और दोनों ही कथा वाचकों और श्रोताओं के मुल्क हैं तथा किस्सागोई की आशनाई वाली प्रवृति उन्हें सिनेमा का दर्शक बनाती हैं। 
 
Source:  Gold Struck - An Indo-Chinese Film Venture - Parde Ke Peeche By Jaiprakash Chouksey - Dainik Bhaskar 26th June 2014

Thursday, June 19, 2014

Humshakal, Humsafar, Humzaad - Parde Ke Peeche - Jaiprakash Chouksey - 19th June 2014

हमशक्ल, हमसफर, हमजाद


परदे के पीछे - जयप्रकाश चौकसे 

 

साजिद खान की 'हमशकल्स' नामक फिल्म प्रदर्शित हो रही है जिसमें तीन पात्रों के दो-दो हमशक्ल हैं गोयाकि नौ प्रमुख भूमिकाएं हैं तो यकीनन आधा दर्जन नायिकाएं और खलनायक भी होंगे अर्थात भरी-पूरी फिल्म है। सिनेमा में दो हमशक्ल पात्रों की फिल्में दुनिया भर के देशों में बनाई गई। अमिताभ बच्चन ने 'महान' नामक फिल्म में तीन पात्र अभिनीत किए थे और संजीव कुमार ने एक फिल्म में नौ पात्र अभिनीत किए थे। 

दो हमशक्ल भाइयों पर अनेक फिल्में बनीं हैं और कथा के इस ढांचे की प्रथम फिल्म तथा किताब 'इम्पॉस्टर' थी जिसमें एक अंग्रेज का हमशक्ल जर्मन है जिसे जासूसी के लिए अंग्रेज बताकर लंदन भेजा जाएगा और आखरी रात अंग्रेज ने जर्मन हमशक्ल को मार दिया और उसके लंदन पहुंचने के पहले जर्मन अफसर अपने लंदन में सक्रिय जासूसों को खबर कर चुके हैं और अंग्रेज गुप्तचर संस्था के पास खबर है कि स्वयं को अंग्रेज बताने वाले जर्मन हमशक्ल हैं। 


Source: Humshakal, Humsafar, Humzaad - Parde Ke Peeche By Jaiprakash Chouksey - Dainik Bhaskar 19th June 2014