Showing posts with label Life Saviour. Show all posts
Showing posts with label Life Saviour. Show all posts

Saturday, June 21, 2014

One Cannot Imagine the Impact of Generosity in Life - Inspirational and Motivational Story in Management Funda - N Raghuraman - 21st June 2014

जीवन में सज्जनता के असर की आप कल्पना भी नहीं कर सकते


मैनेजमेंट फंडा - एन रघुरामन



मैं पिछले दिनों एक कोयला खदान के दौरे पर था। साथ में शीर्ष मैनेजमेंट टीम के एक सदस्य भी थे। मैंने देखा कि रास्ते में खदान के जितने भी श्रमिक मिले, उन सभी से वे वरिष्ठ अफसर कुशलक्षेम पूछते हुए चल रहे थे। मुझे थोड़ी दिक्कत होने लगी, क्योंकि इससे हमें अपने गंतव्य तक पहुंचने में देर हो रही थी।

मुझे उनका रवैया बड़ा लापरवाह लग रहा था। बहरहाल, हम लिफ्ट से जमीन के करीब 500 मीटर नीचे पहुंचे। कोयला खदान में घुसने का यह मेरा पहला अनुभव था। मुझे अचानक हिंदी फिल्म 'काला पत्थर' में अमिताभ बच्चन का रोल याद आ गया।

मैंने अफसर से पूछा कि अगर यहां कोई दुर्घटना हो जाए और हम फंस जाएं तो क्या करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा यह कहानी सभी लोगों को सुनाता हूं। आपको भी सुना देता हूं। इससे शायद आपको आपके सवाल का जवाब खुद ही मिल जाएगा।'


Source: One Cannot Imagine the Impact of Generosity in Life - Management Funda - N Raghuraman - Dainik Bhaskar 21st June 2014